Maiya Samman Yojana Jharkhand | Online Apply @mmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने मंईयां सम्मान योजना ( Maiya Samman Yojana Jharkhand )शुरू की है, जिसके लिए आवेदन 3 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और अब आखिरी तारीख 15 अगस्त कर दी गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद मिलेगी। आप आंगनबाड़ी केंद्र से फॉर्म लेकर या mmmsy.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Maiya Samman Yojana Jharkhand Overview

लेख का नाममंईयां सम्मान योजना
किसके लिए उपयोगीसभी के लिए
मदद की राशि₹1,000 प्रति माह (₹12,000 वार्षिक)
शुरुआत की तारीख3 अगस्त 2024
आवेदन की अंतिम तिथि15 अगस्त 2024
आवेदन सत्यापन अवधि15 से 20 अगस्त 2024
पहली किस्त की तारीख22 अगस्त 2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन (पंचायत कार्यालयों में)

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड 2024 के फायदे

  • झारखंड की 21 से 50 साल की विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • सालाना इन महिलाओं को ₹12,000 की वित्तीय मदद दी जाएगी।
  • इस सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगी।
  • इससे राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उनकी आर्थिक निर्भरता को कम करना है।
  • कुल मिलाकर, यह योजना राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड पात्रता

  • महिलाएं झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए पात्र महिलाओं की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला का विवाहित होना जरूरी है।
  • यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम है।
  • जिन महिलाओं के परिवार के पास गुलाबी, पीला, सफेद, या हरा राशन कार्ड है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • झारखंड में जिन परिवारों का नाम अंत्योदय अन्न योजना में दर्ज है, उन परिवारों की सभी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • जिन महिलाओं के परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी हैं या आयकरदाता हैं, वे इ योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  • आवेदक महिला का किसी भी बैंक में सक्रिय खाता होना चाहिए।
  • आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज़ आवेदक महिला के पास होने चाहिए।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कैंप की समयसीमा

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कैंप की समयसीमा
आवेदन फॉर्म जारी करने की तिथि01 अगस्त 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि08 अगस्त 2024
आवेदन की जांच की तिथियां08 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक
राशि ट्रांसफर की तिथि16 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बिजली बिल
  • पता प्रमाण
  • पैन कार्ड

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले, आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनवाड़ी कार्यालय में लगे शिविर कैम्प पर जाना होगा।
  2. वहाँ से आपको मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  3. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  4. जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ एकत्र करें।
  5. फॉर्म को चेक करवाकर शिविर कैम्प के कर्मचारियों के पास जमा कर दें।

आपका आवेदन इस तरह से पूरा हो जाएगा, और आपको कर्मचारियों द्वारा एक आवेदन रसीद प्राप्त हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top